HomeEntertainment‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कमाई ने सभी को...

‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कमाई ने सभी को चौंकाया

‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कमाई ने चौंकाया जी, हां ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद सोमवार को भी मजबूत कमाई की है। फिल्म ने महज चार दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब मुनाफे में पहुंच गई है।

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 4 दिनों में कितनी कमाई की?

‘Mirzapur the movie’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। शानदार शुरुआत और बंपर ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्म ने सोमवार के टेस्ट में भी बेहतर प्रदर्शन किया। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्म को टिकट खिड़की पर मिला।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 16 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़, दूसरे दिन 32 करोड़ और तीसरे दिन 36 करोड़ रुपये कमाए थे।

इस तरह फिल्म ने चार दिनों में भारत में 109.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसकी ग्रॉस कमाई 131.55 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। वर्ल्डवाइड चार दिनों की कुल नेट कमाई 154.05 करोड़ रुपये हो गई है।

90 करोड़ के बजट से कितना मुनाफा हुआ?

कोईमोई के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ को 90 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। फिल्म ने अपने बजट की 100 फीसदी रकम रिकवर कर ली है। सैकनिल्क के मुताबिक, चार दिनों में 109.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये का रिटर्न हासिल किया है, जो 9.75 प्रतिशत है।

‘मिर्जापुर द मूवी’ हुई सुपरहिट

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फिल्म को चार दिन में सुपरहिट बताया। उन्होंने कहा कि शानदार वीकेंड के बाद फिल्म ने सोमवार का अहम टेस्ट भी शानदार तरीके से पास किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि ‘हनुमान अंश’ के साथ मजबूत मुकाबले के बावजूद दोनों फिल्में दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं और एक-दूसरे के बिजनेस को नुकसान पहुंचाए बिना कमाई कर रही हैं।

मंगलवार को भी जबरदस्त कमाई की उम्मीद

तरण आदर्श के मुताबिक, मंगलवार को ‘मिर्जापुर द मूवी’ के लिए टिकट पर डिस्काउंट ऑफर दिया गया है। इससे दर्शकों की संख्या बढ़ने और कमाई में तेजी आने की उम्मीद है। उनके अनुसार पहले हफ्ते का कलेक्शन शुक्रवार 27.85 करोड़, शनिवार 32.50 करोड़, रविवार 36.50 करोड़ और सोमवार 17.10 करोड़ रुपये रहा। कुल कलेक्शन 113.95 करोड़ रुपये बताया गया है।

‘मिर्जापुर द मूवी’ के बारे में

‘मिर्जापुर द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, रसिका दुग्गल, अभिषेक बनर्जी, श्वेता त्रिपाठी और कुलभूषण खरबंदा सहित कई कलाकारों ने सीरीज में अपनी भूमिकाएं दोहराई हैं। वहीं रवि किशन, जितेंद्र कुमार और सोनल चौहान फिल्म में नई एंट्री हैं।

10 प्वाइंट में ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.