खबर संसार हल्द्वानी । स्कूटी में से मोबाइल लैपटॉप चोरी का खुलासा पुलिस ने अभियुक्त सहित माल को बरामद कर लिया। प्राप्त विवरण अनुसार 9 सितंबर को डॉ अनामिका निवासी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी द्वारा सूचना दी गई कि नानक स्वीट हाउस के पास से अज्ञात चोरों द्वारा उनके स्कूटी पर रखें बैग को चोरी कर लिया गया जिसमें उनका लैपटॉप मोबाइल व अन्य सामान था । जिस आधार पर थाना हल्द्वानी पर मुकदमा एफ आई आर नंबर 548/21 धारा 379 भादवी पंजीकृत किया गया एवं घटना के खुलासे हेतु उपनिरीक्षक संजय बृजवाल उपनिरीक्षक रविंद्र राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
बरामदगी लैपटॉप, मोबाइल फोन व घटना को अंजाम प्रयुक्त साइकिल गिरफ्तार अभियुक्तः अमर सिंह वर्मा निवासी दमुआढुंगा थाना काठगोदाम वीर सिंह निवासी दमुआढुंगा थाना काठगोदाम । पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई:जिसमे चोरी की घटना के खुलासे हेतु नियुक्त पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास के लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया ।
घटना में शामिल अभियुक्तों को पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे एवं मुखबिर की सहायता से चिन्हित करते हुए आज दिनांक 15/10/2021 को चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त 1- अमर सिंह वर्मा निवासी दमुआढुंगा थाना काठगोदाम 2- वीर सिंह निवासी दमुआढुंगा थाना काठगोदाम को घटना में चोरी किए गए लैपटॉप, मोबाइल फोन व घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग में लाई गई साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय बृजलाल उप निरीक्षक रविंद्र राणा, कांस्टेबल राजीव , कांस्टेबल मोहन जुकरिया, कांस्टेबल प्रकाश बढ़ाल ,कांस्टेबल संतोष


