Wednesday, January 21, 2026
HomeNationalसरकार सेना के लिए खोलेगी तिजोरी, रक्षा बजट में ₹50000 करोड़ की...

सरकार सेना के लिए खोलेगी तिजोरी, रक्षा बजट में ₹50000 करोड़ की बढ़ोत्तरी

मोदी सरकार खोलेगी तिजोरी, रक्षा बजट में ₹50000 करोड़ का होगा इजाफा जी, हां ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की अभी और नींद उड़ने वाली है। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी से पाकिस्तान जहां खौफजदा है तो भारत गदगद। यही वजह है कि भारत ने पाकिस्तान को और बेचैन करने की तैयारी कर ली है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को देखते हुए मोदी सरकार अपना खजाना खोलने जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारत के रक्षा बजट में 50 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हो सकता है।रिपोर्ट्स की मानें तो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए सरकार रक्षा बजट में अलग से 50,000 करोड़ रुपये का इजाफा कर सकती है। इसका प्रस्ताव तैयार है। अगर सरकार ने इस अतिरिक्त रकम को मंजूरी दे दी, तो वित्त वर्ष 2025-26 में कुल रक्षा बजट सात लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगा।

1 फरवरी को पेश किए गए केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले ही सशस्त्र बलों के लिए 6.81 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन किया था। यह 2024-25 में आवंटित 6.22 लाख करोड़ रुपये से 9.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

यहं पर सेना करेंगी इन पैसों को यूज

सूत्रों का कहना है कि इस 50 हजार करोड़ वाली राशि का इस्तेमाल डिफेंस रिसर्च यानी रक्षा अनुसंधान और हथियारों, गोला-बारूद और अन्य अहम सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए किया जाएगा। साथ ही सेना की अन्य जरूरतों को पूरा करने में भी इस पैसे का इस्तेमाल किया जाएगा। माना जा रहा है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान 50 हजार करोड़ रुपए के आवंटन को मंजूरी दी जा सकती है।

लगातार बड़ रहा डिफेंस बजट

दरअसल, 2014 में सत्ता में आने के बाद से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने रक्षा को केंद्र बिंदु बनाया है। अपने पहले साल में मोदी सरकार ने रक्षा मंत्रालय को 2.29 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए थे, जो पिछले एक दशक में तीन गुना से भी ज्यादा है। इस बार भारत के कुल बजट का 13 प्रतिशत हिस्सा रक्षा को आवंटित किया गया है। यह सभी मंत्रालयों में सबसे अधिक है।

ऑपरेशन सिंदूर क्यों

पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच सैन्य तैयारियों पर यह जोर दिया जा रहा है। खास तौर पर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई सैन्य कार्रवाई के बाद। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों को निशाना बनाया गया था। ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल आतंकियों की कमर तोड़ी थी, बल्कि पाकिस्तान को भी गहरे जख्म दिए।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.