spot_img
spot_img
HomeEntertainmentमौनी रॉय ने रेड क्रॉप टॉप और खुले बालों में दिखाई दिलकश...

मौनी रॉय ने रेड क्रॉप टॉप और खुले बालों में दिखाई दिलकश अदाएं, फैंस हुए फिदा

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी कोई न कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करती हैं। मौनी की तस्वीरों और वीडियोज का उनका फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में मौनी ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल गयी हैं। मौनी के फैंस तस्वीरें देखकर खुद को उनकी तारीफ किए बिना नहीं रोक पा रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की

हाल ही में मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के मौनी सुहाने मौसम का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। फोटोज़ में मौनी रेड कलर के क्रॉप टॉप में बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। उन्होंने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज दिए हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मौनी ने बालों को खुला रखा है और सनग्लासेस लगाए हैं। मौनी के फैंस को उनका यह हॉट लुक बेहद पसंद आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: बियर पीने से शरीर को नुकसान नहीं फायदा होता है, जाने बियर पीने से होने वाले लाभ

मौनी का यह बोल्ड अवतार देखकर यूजर्स बेकाबू हो रहे हैं। यूजर्स इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या फिगर है यार।” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “बारिश में आग लगा दी।” फैंस मौनी की तस्वीरों पर हार्ट और फायर वाले इमोजी बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कपूर खानदान में आने वाला है नन्हा मेहमान, आलिया भट्ट ने तस्वीर शेयर कर प्रेगनेंसी का किया ऐलान
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री मौनी रॉय जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएगी। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 9 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.