HomePoliticalHaryana में 12 अक्टूबर को CM पथ की शपथ ले सकते हैं...

Haryana में 12 अक्टूबर को CM पथ की शपथ ले सकते हैं नायब सिंह सैनी

Haryana के भाजपा की जीत के बाद सरकार बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। दावा किया जा रहा है कि नायब सिंह सैनी एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। नायब सिंह सैनी ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी मेवा सिंह के खिलाफ 16,054 वोटों के अंतर से लाडवा विधानसभा सीट जीती है।

दावा किया जा रहा है कि 12 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले, सैनी कुरूक्षेत्र से सांसद थे, यह संसदीय क्षेत्र लाडवा में पड़ता है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में प्रचंड जीत के एक दिन बाद, राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की और उनके नेतृत्व के लिए उन्हें धन्यवाद दिया, जिसने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हैट्रिक दर्ज करने में सक्षम बनाया।

सैनी ने कहा कि पीएम की नीतियों के कारण ही बीजेपी तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने जा रही

एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों को झुठलाते हुए राज्य में जीत हासिल की। सैनी ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों के कारण ही बीजेपी तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है। हमारी जीत का सबसे बड़ा कारण जमीनी स्तर पर लोगों को मिल रहा लाभ है। शपथ समारोह को लेकर उन्होंने कहा कि इसका फैसला संसदीय बोर्ड करेगा।

राज्य में लोकसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन और कांग्रेस के क्लीन स्वीप के एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज करने के बाद भाजपा का दांव सफल रहा और सैनी ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाई। मार्च में सैनी को हरियाणा भाजपा अध्यक्ष से मुख्यमंत्री बनाया गया, जब पार्टी साढ़े नौ साल के खट्टर के कार्यकाल के बाद सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही थी और किसानों के मुद्दों, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना, महंगाई और कानून व्यवस्थापर विपक्ष के हमलों का सामना कर रही थी।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.