खबर संसार देहरादून. पुरुष की मसाज पुरुष और महिला की मसाज महिला ही कर सकते!चौक गए ना आप. जी हा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने देहरादून सचिवालय के पास मीडिया सेंटर में उक्त बात पत्रकारों से प्रेस वार्ता में कही. साथ ही और भी कई क्लॉउज एड किये.जिसमे महिला आयोग ने स्पा सेंटर या मसाज पार्लर में देह व्यापार पर रोकथाम को गाइडलाइन तैयार की है. इस खबर के बाद स्पा सेंटर्स के मालिक सकते में है.
नया फरमान पुरुष की मसाज पुरुष और महिला की मसाज महिला ही कर सकते!चौक गए ना आप
राज्य महिला आयोग के 19वें स्थापना दिवस पर आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने इसे मीडिया के सामने रखा सचिवालय स्थित मीडिया सेन्टर में हुई पत्रकार वार्ता में आयोग अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में संचालित कई स्पा और मसाज पार्लरों में युवतियों और महिलाओं को जबरन अनैतिक देह व्यापार की ओर धकेला जा रहा है। इस पर नियत्रंण के लिए जो गाइडलाइन बनाई गई है, उसमें मसाज पार्लर, स्पा सेंटर एवं फिजियोथेरेपी सेंटर का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करने, महिला की मसाज महिला और पुरुष की मसाज पुरुष द्वारा करने, क्रॉस जेंडर मसाज न करने। मसाज के लिए सिर्फ डिग्री डिप्लोमा प्रशिक्षित और बालिग कर्मचारी रखने, सभी महिला-पुरुष कर्मचारियों का नजदीकी थाने में सत्यापन करने जैसे बिंदु गाइडलाइन में जोड़ी गए हैं


