बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का जलवा कायम है। रिलीज के 14 दिन पूरे करने के बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है। शुक्रवार को कई नई फिल्मों की एंट्री के बावजूद ‘बॉर्डर 2’ का तूफान थमता नजर नहीं आ रहा।
सैकनिक के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 15वें दिन यानी 6 फरवरी को शाम चार बजे तक करीब 66 लाख रुपये (0.66 करोड़) की कमाई कर ली है। भारत में इसका कुल कलेक्शन अब 295.06 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
नई रिलीज का हाल: ‘वध 2’ और ‘भाभीजी…’ संघर्ष में
इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्मों की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। ‘वध 2’ ने डे 1 पर शाम चार बजे तक महज 7 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 4.34% दर्ज की गई। जसपाल सिंह संधू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
वहीं, ‘भाभीजी आप घर पर हैं’ फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने शाम चार बजे तक सिर्फ 4 लाख रुपये कमाए, जबकि मॉर्निंग शो की ऑक्यूपेंसी 5.10% रही।
‘विद लव’ को मिली बेहतर शुरुआत
तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म ‘विद लव’ ने बाकी नई फिल्मों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। इस फिल्म ने शाम चार बजे तक 22 लाख रुपये की कमाई कर ली है। मॉर्निंग शो में इसकी ऑक्यूपेंसी 13.69% दर्ज की गई, जो अन्य फिल्मों से बेहतर है।
‘मर्दानी 3’ की स्थिर कमाई
रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ अपने दूसरे हफ्ते में भी टिके रहने में सफल रही है। रिलीज के 8वें दिन फिल्म ने 35 लाख रुपये की कमाई की। भारत में इसका कुल कलेक्शन अब 26.65 करोड़ रुपये हो चुका है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


