spot_img
spot_img
HomeTech & Autoअब Whatsapp स्टेटस में लगाए अपनी आवाज, जाने लगाने का तरीका

अब Whatsapp स्टेटस में लगाए अपनी आवाज, जाने लगाने का तरीका

Whatsapp की ओर से बीते दिनों नया Voice Status फीचर ऐप में शामिल किया गया है, इस फीचर की मदद से 24 घंटे के लिए स्टेटस में ऑडियो रिकॉर्डिंग भी शेयर की जा सकेगी। अब तक स्टेटस सेक्शन में यूजर्स केवल फोटोज, वीडियोज, GIFs और टेक्स्ट ही शेयर कर सकते थे।

ऐसे लगा सकते है वॉइस स्टेटस

मेटा की ओनरशिप वाली ऐप Whatsapp में अपनी ऑडियो रिकॉर्डिंग स्टेटस में लगाने के लिए आपको सबसे पहले ऐप लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करनी है और इसके बाद नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

  • Whatsapp ऐप ओपेन करने के बाद स्टेटस अपडेट्स सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको कैमरा आइकन के बजाय पेंसल आइकन पर टैप करना होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे माइक्रोफोन आइकन पर लॉन्ग टैप करते हुए आप ऑडियो मेसेज रिकॉर्ड कर सकेंगे।
  • रिकॉर्डिंग पॉज करने या रोकने के लिए आपको बाईं ओर स्लाइड करना होगा।
  • रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद आप प्ले बटन पर टैप कर इसे सुन सकेंगे, यहीं इसे डिलीट या शेयर करने का विकल्प भी मिल जाएगा।
  • आखिर में ‘सबमिट’ बटन पर टैप करते हुए आप यह रिकॉर्डिंग स्टेटस अपडेट की तरह शेयर कर सकेंगे।

केवल 30 सेकेंड्स तक की रिकॉर्डिंग कर पाएंगे शेयर

कलर पैलेट आइकन पर टैप करते हुए यूजर्स इस वॉइस स्टेटस रिकॉर्डिंग के बैकड्रॉप का कलर भी बदल पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को केवल 30 सेकेंड्स तक ड्यूरेशन वाला ऑडियो ही एक स्टेटस में शेयर करने का विकल्प मिल रहा है।

लंबी रिकॉर्डिंग शेयर करने के लिए आपको कई स्टेटस अपडेट्स पोस्ट करने होंगे। आप प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर तय कर पाएंगे कि कौन आपके स्टेटस में शेयर किए गए अपडेट्स सुन सकता है और वे किन कॉन्टैक्ट्स को दिखाए जाएंगे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.