खबर संसार, नई दिल्ली: 23 December को मोदी बनारस में, 2100 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल गुरूवार को बनारस के करखियाव गांव में आगमन हो रहा है। जहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। स्वामित्व से जुड़ी योजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना प्रदेशभर के 75 जिलों में लागू की जा रही है। जहां पर वह 23 December को 2100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। जिसमें अमूल डेयरी संयंत्र का शिलान्यास, बेनियाबाग में पार्किंग और इंट्रीग्रेटेड सर्विलांस सिस्टम सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
ये भी पढें- Five minutes में भूंकप के दो झटके, लोग घरों से बाहर भागे
23 December को 2100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी आगमन पर प्रधानमंत्री 2100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। व जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी करखियांव गांव में डेढ घंटे तक रहेंगे। 23 December को वाराणसी शहर में पीएम मोदी का कोई कार्यक्रम नहीं है। वह पिंडरा के करखियांव में अमूल प्लांट का शिलान्यास कर वाराणसी की पांच परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और 22 परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे।
प्रधानमंत्री आराजी लाइन ब्लॉक के मद्रासी में 9 करोड़ की लागत से तैयार 50 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल का भी लोकार्पण करेंगे। पिंडरा में राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे। इस कॉलेज का आयुष विभाग 49.88 करोड़ रुपए से निर्माण कराएगा। कार्यक्रम को लेकर एसपीजी ने एयरपोर्ट से पीएम मोदी के सभास्थल की तैयारियों का निरीक्षण कर लिया है। जिला प्रशासन के साथ बैठक कर सुरक्षा को लेकर जरुरी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।






