हल्दवानी, खबर संसार। आज कल सारे काम आनलाइन हो जा रहे और सभी लोग इस का फायदा भी उठा रहे है। कुछ लोग इसका सही स्तेमाल कर रहे है तो कुछ इससे गलत काम कर रहे है। ऐसा ही एक मामला आज हल्दवानी में एक लड़की के साथ हो गया।
बता दें की दीक्षा जोशी नाम की युवती से डेढ़ लाख रुपये से अधिक की ठगी हो गयी है। पीड़िता दीक्षा जोशी पुत्री उमेश चन्द्र जोशी निवासी केशव पुरम तल्ली हल्द्वानी मण्डी का आरोप है कि पीड़िता ने नौकरी.कॉम में आवेदन किया था।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन के नाम पर 2850 रुपये मांगे गए, ट्रेनिंग नाम 9500 रुपये मांगे गए। उन्होंने दे दिए, लेकिन इसी बीच आरोपियों ने उनके खाते से 1 लाख 63 हजार 192 रुपये निकाल लिए। मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़े-24 घंटे में 300 धमाके, यूक्रेन को अंदर से कमजोर कर रहा रूस!
ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े


