खबर संसार हल्द्वानी ।तिकोनिया चौराहा पर थाना दिवस का आयोजन इतने मामले सॉल्व जी हा डीआईजी के निर्देश के क्रम में आज तिकोनिया चौराहा नैनीताल रोड पर थाना दिवस का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ जगदीश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं शांतनु पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी की उपस्थिति में अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी द्वारा किया गया इस दौरान मौके पर चौकी प्रभारी एवं थाना कार्यालय स्टॉफ महिला उपनिरीक्षक व महिला आरक्षी उपस्थित रहे।
तिकोनिया चौराहा पर थाना दिवस का आयोजन इतने मामले सॉल्व
थाना दिवस पर पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु 12:00 से 1:00 तक का समय निर्धारित किया गया था इस दौरान कुल 16 व्यक्तियों द्वारा मौके पर उपस्थित आकर अपनी शिकायतें दर्ज की गई प्राप्त शिकायतों में से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया व 3 शिकायतों में कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय के निर्देशन पर चलाए जा रहे थाना दिवस कार्यक्रम हेतु अधिक से अधिक लोगों को इस संबंध में लाभ प्राप्त के जाने हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
