जी, हां आम बजट की तारीख का ऐलान हो गया है। लोकसभा में 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा। बजट सत्र की तारीखों का ऐलान करते हुए, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल प्लेटफार्म X पर पोस्ट किया, “माननीय राष्ट्रपति ने भारत सरकार की सिफारिश पर बजट सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।”
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि लोकसभा में 23 जुलाई को आम बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 3।0 सरकार का पूर्ण बजट पेश करेंगी। इससे पहले उन्होंने इस साल 1 फरवरी को संसद में अंतरिम बजट पेश किया था।
बजट में क्या खास होगा
केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने के बाद इस बजट में मोदी सरकार का फोकस, कृषि क्षेत्र, रोजगार , पूंजीगत व्यय की गति को बनाए रखने और राजस्व वृद्धि को बढ़ाने पर होगा। इसके अलावा, जीएसटी को सरल बनाना और टैक्स अनुपालन से जुड़े बोझ को कम करना भी सरकार के एजेंडे में शीर्ष पर रहने की उम्मीद है।
टैक्सपेयर्स को राहत की उम्मीद
इस बजट में नौकरी पेशा और टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत मिल सकती है। ऐसे कयास लगाए जा रहे कि सरकार इनकम टैक्स में छूट का दायरा बढ़ाने के साथ नौकरीपेशा को 50 हजार की अतिरिक्त टैक्स छूट भी दे सकती है।
टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार नौकरीपेशा को बड़ी राहत देते हुए स्टैंडर्ड डिडक्शन को दोगुना कर सकती है। अभी हर फाइनेंशियल ईयर में 50000 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलता है। यह नौकरीपेशा के खर्चे के एवज में दिया जाता है और इसके लिए कोई डॉक्यूमेंट लगाने की जरूरत नहीं होती है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
