खबर संसार, नई दिल्ली: 18 months में पेट्रोल 36 तो, डीजल 26.58 प्रति लीटर महंगा: प्रियंका, पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ने का सिलसिला जारी है। जिसके चले आज प्रियंका गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार लगातार जनता को कष्ट देने का रिकार्ड बना रही है। महंगे होते पेट्रोल-डीजल दाम रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। महंगाई चरम पर है। बीते 18 months में पेट्रोल 36 रूपये तो डीजल 26.58 तक दाम बढ़ चुके हैं।
ये भी पढें- smart Fone के लिए 1.80 लाख रुपये में कर दिया पत्नी का सौदा
प्रियंका गांधी ने किया ट्विट
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विट किया जिसमें उन्होंने कहा कि ”मोदी जी की सरकार ने जनता को कष्ट देने के मामले में बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। सबसे ज्यादा बेरोजगारी, मोदी सरकार में, सरकारी संपत्तियां बिक रहीं, मोदी सरकार में, पेट्रोल की कीमतें एक साल में सबसे ज्यादा बढ़ीं, मोदी सरकार में।”
18 months से लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। आज रविवार को लगातार 5वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही 18 months से कम समय में पेट्रोल करीब 36 रुपये लीटर महंगा हो चुका है। वहीं, डीजल की कीमतों में 26.58 रुपये लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ मई, 2020 की शुरुआत से यानी 18 months से कम समय में पेट्रोल 36 रुपए लीटर महंगा हो चुका है। इस दौरान डीजल कीमतों में 26.58 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
रणदीप सुरजेवाला ने साधा केन्द्र पर निशाना
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी वही मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए सरकार पर हमला बोला और ट्वीट किया, ”अच्छे दिन”। दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.24 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 95.97 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।


