नई दिल्ली, खबर संसार। पीएम किसान योजना (PM Kisan) का लाभ ले रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 10वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में 1 जनवरी को भेज दी है।
लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 7 लाख से ज्यादा अपात्र किसानों के खातों में ये रकम पहुंची है। ऐसे में इन किसानों को ये रकम लौटानी पड़ सकती है।
इन किसानों लौटाने होंगे पैसे
रिपोर्ट के अनुसार, ये किसान उत्तर प्रदेश के हैं। यानी उत्तर प्रदेश में 7 लाख से अधिक किसानों को प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त के तहत मिले 2000 रुपये वापस करना होगा। इस संबंध में जारी रिपोर्ट की मानें तो उत्तर प्रदेश के जिन किसानों को 10वीं किस्त के पैसे वापस लौटाने पड़ सकते हैं।
वे या तो अन्य स्रोतों से कमाई के लिए आयकर का भुगतान कर रहे हैं या फिर पीएम किसान योजना के तहत नकद लाभ प्राप्त करने के पात्र नहीं हैं। कभी कभी तो सरकार की तरफ से अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाते हैं, लेकिन किसानों के अकाउंट में नहीं पहुंचते हैं। इसकी सबसे वजह आपके आधार, अकाउंट नंबर और बैंक अकाउंट नंबर में गलती का होना हो सकता है।
किस्त नहीं आने पर यहां करें शिकायत
किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं मिली है तो इसकी शिकायत पीएम किसान सम्मान के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011 24300606 / 011 23381092 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा सोमवार से शुक्रवार तक पीएम किसान हेल्प डेस्क (PM KISAN Help Desk) के ई मेल (Email) pmkisan ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।


