HomeCrime6 जुआरियों को पकड़ लाई पुलिस,हजारों कैश भी किया बरामद

6 जुआरियों को पकड़ लाई पुलिस,हजारों कैश भी किया बरामद

ख़बर संसार रामनगर। ताश पत्तों से हार-जीत की बाजी लगा रहे 6जुआरियों को गिरफ्तार कर ताश की गड्डी सहित हजारों रुपए की नगदी की जब्त! जी हा
ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खिलवाने वालों पर एसओजी और रामनगर पुलिस ने चैकिंग दौरान राज प्लाईवुड फैक्ट्री के पीछे गौतम चड्डा और ऋषि कुमार गलवलिया के आम, लीची के बगीचे में 15-16 लोग जुआ खेलते पाये गये।

6 जुआरियों को पकड़ लाई पुलिस,हजारों कैश भी किया बरामद

पुलिस टीम द्वारा मौके पर 6 व्यक्तियों को 1 ताश पत्तों की खुली एवं सीलबन्द गड्डी एवं 35900 नगदी के साथ गिरफ्तार कर थाना रामनगर में 155/2023 धारा- 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।मौके पर पुलिस को देखकर सभी भागने लगे जिसमें 6 को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। मामले में 10 फरार व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है।

मामले में वउनि अनीष अहमद ने बताया कि कुछ दिनों से लगातार मिल रही सूचना जिसमें क्षेत्र में हार-जीत की बाजी लगाकर कुछ लोगों द्वारा जुआ खिलवाया जा रहा है, जिस क्रम में लगातार चैकिंग कर इलाके में सट्टे पर्ची / ताश पत्तों से हार-जीत के बाजी लगाते हुए जुआ खिलवाने वालों पर पुलिस सतर्क दृष्टिबनाये हुए है।

बरामदगी ताश पत्तों की गड्डियॉ एवं 35,900 रूपये की नगदी।गिरफ्तार हुए बागम्बर सिंह सजवाण पुत्र स्व0 बालम सिंह निवासी-चोरपानी रामनगर, बालम सिंह रावत पुत्र हयात सिंह निवासी- कालूसिद्व मन्दिर चैनपुरी थाना रामनगर,भास्कर भण्डारी पुत्र मोहन सिंह निवासी- चिल्किया थाना रामनगर, जितेन्द्र सिंह भण्डारी पुत्र दीवान सिंह उर्फ मोहन सिंह निवासी- चिल्किया रामनगर,राजेन्द्र सिंह मेहरा पुत्र स्व0 राम सिंह मेहरा निवासी- चिल्किया रामनगर,सुरेन्द्र सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी- जस्सागॉजा रामनगर।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.