Friday, January 23, 2026
HomePoliticalसोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन...

सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन मोड में पुलिस

खबर संसार देहरादून.सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन मोड में पुलिस.मुख्यमंत्री बदलने की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा.अफवाहों से आपदा राहत और सरकारी कामकाज पर पड़ रहा असर. जी हा सोशल मीडिया के कालनेमियों पर उत्तराखंड पुलिस की पैनी नजर.सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी सूचनाएं प्रसारित कर जनमानस को गुमराह करने वाले तत्वों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को देहरादून पुलिस ने तीन फेसबुक पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। यह कार्रवाई भाजपा जिलाध्यक्ष देहरादून, सिद्धार्थ अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत शिकायत पत्र के आधार पर की गई है।

सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन मोड में पुलिस

प्रदेश के *बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़* जनपद इन दिनों आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हैं। ऐसे कठिन समय में मुख्यमंत्री बदलने जैसी झूठी खबरें फैलाना न केवल राहत एवं बचाव कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करता है, बल्कि सरकारी कामकाज और प्रशासनिक व्यवस्था को भी प्रभावित करता है।

 

पुलिस की जांच और कार्रवाई

जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि फेसबुक पेज *“आई लव माय उत्तराखंड संस्कृति”*, *“उत्तराखण्ड वाले”* और *“जनता जन आंदोलन इरिटेड”* से मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी झूठी व भ्रामक पोस्ट प्रसारित की गई थीं। इस आधार पर तीनों पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

पुलिस की अपील

 

उत्तराखण्ड पुलिस आमजन से अपील करती है कि *सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचना का प्रसार करने से बचें।*सोशल मीडिया के कालमियों* को भी स्पष्ट चेतावनी दी जाती है कि अफवाह फैलाने अथवा भ्रामक पोस्ट करने पर उनके खिलाफ भी *सख्त कानूनी कार्रवाई* की जाएगी। प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया की *निरंतर निगरानी* कर रही है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.