हल्द्वानी खबर संसार। अशोक को गोली मारी पुलिस ने की टीम गठित । जी हा गन्ना सेंटर रामपुर रोड निवासी अशोक गंगवार को किसी ने गोली मार दी। पत्नी रेखा ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अशोक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां अशोक की हालत गंभीर बताई जा रही।
अशोक को गोली मारी पुलिस आरोपी की तलाश में
प्राप्त विवरण अनुसार पुलिसने मुकदमा f.i.r. नंबर 607/21 धारा 307 भादवी दर्ज की है। जिसमे वादीनी – श्रीमती रेखा गंगवार निवासी गन्ना सेंटर रामपुर रोड हल्द्वानी की और से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
घटना का विवरण इस प्रकार मुकदमा वादिनी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पति अशोक गंगवार को जान से मारने की नियत से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया है सूचना पर पुलिस द्वारा घायल को तत्काल डॉक्टरी सहायता उपलब्ध कराया गया एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। उक्त घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अभियोग के खुलासे हेतु श्रीमती प्रीति प्रियदर्शनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल महोदया के निर्देश के क्रम में तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया है जिसमें क्रमशः उपनिरीक्षक मनोज कुमार उपनिरीक्षक निर्मल लटवाल आदि को नियुक्त किया गया।



