HomeCrimeपुलिस की बड़ी सफलता,60 लाख की हीरोईन मय तस्कर

पुलिस की बड़ी सफलता,60 लाख की हीरोईन मय तस्कर

खबर संसार हल्द्वानी। 60 लाख की हीरोईन मय तस्कर ! पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। लाखों की हेरोइन व स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

 

प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि विधान सभा चुनाव के मददेनजर पुलिस को सूचना मिली कि हल्द्वानी में ड्रग सप्लाई हो रही है। तुंरत हरकत में आकर थाना मुखानी पुलिस टीम एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम के द्वारा ब्लॉक तिराहे से भगवानपुर रोड को जाने वाले मार्ग चैकिंग के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर सोमदत्त पुत्र ओमदत्त प्रकाश निवासी सैनी मेरठ ए यूपी की तलाशी की तो उसके पास सेे 541 ग्राम हेरोइन व 26 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासा करते हुए बताया कि 541 ग्राम हीरोईन जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभ 60 लाख रूपये है। वहीं 26 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत लगभग 04 लाख रूपये है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम को डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे ने 20 हजार व एसएसपी पंकज भट्ट ने दस हजार का इनाम देने की घोषणा की है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसओ मुखानी दीपक बिष्ट, एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, कांस्टेबल त्रिलोक गोस्वामी, कुंदन कठायत, अशोक रावत, अनिल गिरी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.