HomeLife Styleइफ्तार के ल‍िए मिनटों में बनाकर तैयार करें स्वादिष्ट अंडे व बैंगल...

इफ्तार के ल‍िए मिनटों में बनाकर तैयार करें स्वादिष्ट अंडे व बैंगल के पकौड़े

रमजान मुबारक के महीने में हर मुसलमान रोजा के बाद इफ्तारी करता है। इफ्तारी के दौरान लगभग हर मुसलमान के घर में कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। यह व्यंजन रोजेदार को परोसे जाते हैं। वहीं कई जगहों पर रमजान की अलग ही धूम देखने को मिलती है।

दस्तरखान को नए-नए व्यंजनों से सजाया जाता है। लेकिन इन व्यंजनों में अगर पकौड़े ने शामिल हों तो बात कुछ अधूरी सी लगती है। इफ्तार के दौरान पकौड़े खाने का अलग ही मजा होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए पकौड़े की आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप काफी कम समय में बनाकर तैयार कर सकते हैं।

बैंगन के पकौड़े की सामग्री

  • बैंगन- 1
  • बेसन- 4-5 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • बेकिंग सोडा- 1 चम्मच
  • नमक- आवश्यकतानुसार
  • तेल- तलने के लिए
  • पानी- आवश्यकतानुसार

ऐसे बनाकर करें तैयार

  • सबसे पहले बैंगन को अच्छे से धोकर साफ कर लें और सुखा लें।
  • इसके बाद इसको पतले-पतले हिस्से में काट लें।
  • फिर एक बाउल में बेसन, नमक, लाल मिर्च, बेकिंग सोडा, तेल और पानी डालकर मिश्रण तैयार कर लें।
  • अब एक कढ़ाई में तेल डालकर धीमीं आंच पर गर्म होने के लिए रख दें।
  • इसके बाद बैंगन के टुकड़े को तैयार किए गए मिश्रण में डिप करके इसे तेल में डालकर पका लें।
  • जब यह पक जाए तो इसे प्लेट में निकाल कर हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें

अंडे के पकौड़े की सामग्री

  • उबले हुए अंडे- 4
  • बेसन- 2 कप
  • सूजी- 4 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • हल्दी- 1 छोटा चम्मच
  • अजवाइन- 1/4 चम्मच
  • धनिया पत्ती- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- आवश्यकतानुसार

ऐसे बनाकर करें तैयार

  • सबसे पहले एक बाउल में बेसन, सूजी और सभी मसाले डालकर गर्म पानी की मदद से अच्छे से मिश्रण बनाकर तैयार कर लें।
  • इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए रख दें।
  • इतनी देर में आप अंडों को उबालने के लिए रख दें। उबले हुए अंडो को दो हिस्सों में काटकर इसपर नमक और मिर्च छिड़क दें।
  • फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म होने के लिए रख दें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो बेसन को अंडे में अच्छी तरह से लपेटें और सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
  • जब अंडा दोनों तरफ से सुनहरे रंग का फ्राई हो जाए तो इसे आप हरी चटनी के साथ स्तरखान पर सजा लें।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.