Monday, May 20, 2024
HomeEntertainmentPriyanka Chopra ने शेयर की 19 साल पुरानी फोटो

Priyanka Chopra ने शेयर की 19 साल पुरानी फोटो

मुबई, खबर संसार। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने करियर के शुरुआती दौर की अपनी एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह वाइट बिकीनी में नजर आ रही हैं। मजेदार यह है कि प्रियंका बिकीनी के साथ बिंदी में नजर आ रही हैं और इसके लिए उन्होंने खुद की तारीफ अपने शब्दों में की है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 19 साल की उम्र वाली अपनी थ्रोबौक तस्वीर शेयर की है। प्रियंका इस फोटो में काफी बोल्ड और बिंदास दिख रही हैं और इसी का जिक्र उन्होंने अपने पोस्ट के कॉमेंट में भी किया है। हालांकि, इस तस्वीर में प्रियंका (Priyanka Chopra) बिल्कुल पहचान में नहीं आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 19 साल में अपनी वाइट बिकीनी वाली तस्वीर के साथ लिखा है, ‘शर्म? मैंने इस बारे में कभी नहीं सुना।’ इसी के साथ उन्होंने बिंदी और बिकीनी लिखकर इसे हैशटैग #BindisAndBikinis किया है।

प्रियंका ने जीता था मिस वर्ल्‍ड का खिताब

यहां याद दिला दें कि साल 2000 में प्रियंका मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। यह तस्वीर भी उसी आसपास की नजर आ रही है। प्रियंका (Priyanka Chopra) का बिंदास अंदाज़ इस बात का सबूत है कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, इसकी नींव काफी पहले रखी जा चुकी थी। वाइट लूज़ पैंट के साथ वाइट बिकीनी में प्रियंका कमर पर हाथ रखकर अपने कर्व्स दिखाती नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों आसमान की बुलंदिया पर हैं। बॉलिवुड के साथ-साथ हॉलिवुड में अपने नाम का झंडा लहरा चुकीं प्रियंका (Priyanka Chopra) ने हाल ही में अपनी लाइफ पर बेस्ड एक किताब ‘अनफिनिश्ड’ लॉन्च की है, जिसमें शुरू से लेकर अब तक के तमाम किस्से हैं, जो काफी मजेदार हैं। इसके अलावा प्रियंका ने हाल ही में न्यू यॉर्क में अपना नया रेस्ट्रॉन्ट खोला है, जिसका नाम उन्होंने SONA ऱखा है। बताया जा रहा है कि इस रेस्ट्रॉन्ट में लोग भारतीय जायके का लुत्फ उठा सकेंगे। 

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.