चंडीगढ़, खबर संसार। आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार पर Navjot Singh Sidhu जोरदार हमला बोला है। Navjot Singh Sidhu ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘रबर की गुड़िया’ करार दिया।
Sidhu ने पंजाब सरकार को दिल्ली से आप नेतृत्व की ओर से चलाए जाने के विपक्ष के आरोप पर दावा किया कि भगवंत मान की सरकार में पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘बेहद खराब’ हो गई है। राज्य में एक महीने में 40 लोगों की हत्या हो गई है।
इसे भी पढ़े-Jharkhand में अवैध कोयला खनन के दौरान खदान धंसी, 70 के फंसे होने की आशंका
इससे पहले Navjot Singh Sidhu ने पूर्व विधायकों नवतेज सिंह चीमा और अश्विनी सेखरी के साथ पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की। बैठक के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति सहित कई मुद्दों को उठाया। बैठक के बाद कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें धैर्यपूर्वक सुना।
सिद्धू ने कहा कि उन्होंने ज्वलंत मुद्दों पर अपनी चिंता दिखाई। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा कि मान की सरकार के तहत राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति “बेहद खराब” हो गई है। उन्होंने दावा किया कि पिछले महीने राज्य में 40 लोग मारे गए हैं।
पंजाब की परवाह है भगवंत मान: सिद्धू
सिद्धू ने पंजाब सीएम से सवाल करते हुए पूछा कि क्या उन्हें (भगवंत मान) पंजाब की परवाह है? सिद्धू ने विपक्ष के इस आरोप की ओर इशारा करते हुए कहा कि एक ‘रबर दा गुड्डा’ मुख्यमंत्री बन गया है। सिद्धू ने आगे आरोप लगाया कि पंजाब सरकार केजरीवाल के खिलाफ आवाज उठाने वालों को निशाना बनाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि आप (आप सरकार) अपने हितों के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल करने के लिए उसका राजनीतिकरण कर रहे हैं।
पंजाब पुलिस के रवैया पर मान सरकार को घेरा
सिद्धू ने कहा कि बदलाव हो या बदला, बदले की राजनीति शुरू हो गई है। सिद्धू की यह टिप्पणी पंजाब पुलिस की ओर से आप के पूर्व नेता कुमार विश्वास और कांग्रेस की अलका लांबा के घरों का दौरा करने के एक दिन बाद आई है। पंजाब पुलिस ने दोनों नेताओं को 26 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।