HomeNationalJharkhand में अवैध कोयला खनन के दौरान खदान धंसी, 70 के फंसे...

Jharkhand में अवैध कोयला खनन के दौरान खदान धंसी, 70 के फंसे होने की आशंका

Jharkhand news: धनबाद जिले के चिरकुंडा एरिया स्थित डुमरीजोड़ में अवैध कोयला खनन के कारण बाबूडंगाल-चांच में खदान धंस गयी। इस हादसे में करीब 70 लाेगों के दबे होने की आशंका है। सभी बंगाल क्षेत्र के बताये जा रहे हैं। इस हादसे के बाद दो पोकलेन मौके पर पहुंच कर दबे लोगों को निकालने में जुटी है।

इसे भी पढ़े-आपका aadhar card कौन-कौन से बैंक में है लिंक, जानना है तो ये स्‍टेप करें फॉलो

सड़क धंसने के बाद खदान धंसी

घटना के संबंध में बताया गया कि सुबह करीब 8.30 बजे डुमरीजोड़ के पास सड़क धंस गयी। इसके कुछ देर बाद कोयला खदान धंस गयी। इस खदान के धंसते ही अवैध उत्खनन में लगे लोग इसमें फंस गये। करीब 70 लोगों की फंसे होने की संभावना जतायी जा रही है। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी।

पहले भी हुआ था हादसा

इससे पहले भी धनबाद जिले में एक खदान में धंस गई थी। निरसा थाना क्षेत्र के कापासारा आउटसोर्सिंग में मजदूर जैसे ही कोयला खनन करने के लिए खदान में घुसे थे। चानक चाल धंस गई, इसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस नहीं करती कार्रवाई

वहीं,  इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। पिछले दिनों भी निरसा क्षेत्र के कापासारा ओसीपी, गोपिनाथपुर ओसीपी, दहिबाड़ी में अवैध खनन के दौरान दर्जनों मजदूरों की मौत चाल धंसने की वजह से हो चुकी है। इसके बाद भी पुलिस अवैध कोयला खनन को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं करती है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.