खबर संसार, देहरादून : Uttarakhand Congress में गुटबाजी को लेकर राहुल गांधी नाराज, राज्य उत्तराखंड विस चुनाव 2022 नजदीक आ चुके हैं। लेकिन अभी तक कांग्रेस में मची सियासी हलचल की वजह से प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं हो सके हैं। जो आपसी गुटबाजी का नतीजा बताया जा रहा है। जिसकी वजह से अभी तक सूबे में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं हो सका। जिसका सबसे बड़ा कारण सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह बीच चल आपसी विवाद बताया जा रहा है। कारण ये है कि अभी तक कांग्रेस 13 सीटों पर नाम फाइनल नहीं कर सकी है।
ये भी पढें- सैक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट शांतिपूर्ण एंव निष्पक्ष चुनाव कराये−डीएम
बता दें कि 70 विधानसभा सीटों पर एक ही दिन 14 फरवरी को चुनाव होने हैं, लेकिन अभी तक कांग्रेस 57 सीटों पर ही प्रत्याशियों के नाम तय कर सकी है। उत्तराखंड कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेहद नाराजगी जताई है। प्रत्याशियों के चयन में हो रही देरी को लेकर राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं पर गुस्सा निकाला है।
बताते चलें कि बीते तीन दिनों से दिल्ली में चल रही है बैठक में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह कई सीटों पर आमने-सामने नजर आ रहे हैं। जिस वजह से अभी तक प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं हो सका है। लेकिन आज फिर कांग्रेस के नेताओं की बैठक प्रत्याशियों के चयन को लेकर होनी है। मिली जानकाी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत खेमे ने कुछ सीटों पर नए नाम सामने रखे थे, जिन पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने आपत्ति जताई और उन्होंने इन नामों पर सीधे तौर पर विरोध जताया।
13 सीटों लेकर विवाद
उत्तराखंड में कांग्रेस में 13 सीटों लेकर विवाद सामने आ रहा है और इसमें दोनों ही गुट अपने अपने दावे कर रहे हैं। जबकि दिल्ली में तीसरे दिन शनिवार को दोपहर को शुरू हुई बैठक रात एक बजे तक चली। लेकिन सीटों पर कोई सहमति नहीं बन सकी। इसमें नौ सीटें गढ़वाल क्षेत्र की और चार सीटें कुमाऊं क्षेत्र की हैं।


