HomePoliticalकर्नाटक में बोले राहुल, हमारी सरकार आने वाली है, इसे कोई नहीं...

कर्नाटक में बोले राहुल, हमारी सरकार आने वाली है, इसे कोई नहीं रोक सकता

जी, हां आप ने सहीं पढ़ा कर्नाटक में चुनावी प्रचार जोर पकड़ने लगा है। कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इन सब के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमारी सरकार आने वाली है। उसको कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने भाजपा पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि ये भी तय है कि भाजपा को 40 अंक बहुत अच्छा लगता है, इसलिए कर्नाटक की जनता इनको 40 सीट देगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी को कम से कम 150 सीटें मिलेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि 3 साल इन्होंने (भाजपा) चोरी की, 40% कमीशन लिया।

रिक्त पड़े 50 हजार सरकारी पद भरेंगे

राहुल गांधी ने कहा कि 50 हजार नौकरियां जो आपके हैं, वो रिक्त पड़े हैं। हम इन 50 हजार रोजगार को भरेंगे। हम यहां विशेष शिक्षा क्षेत्र नीति आपको देंगे, जिससे IIT और IIM भी यहां आए। राहुल ने कहा कि जब 371-J की बात हुई थी तो अटल-आडवाणी जी ने कहा- यह नहीं किया जा सकता, फिर जैसे ही हमारी सरकार आई, हमने कर दिखाया।

उन्होंने कहा कि आपको हजारों की संख्या में रोजगार मिला लेकिन सच ये है कि BJP सरकार 371-J को इम्प्लीमेंट नहीं करती है।- 50 हजार खाली पदों को हम भरेंगे, – स्पेशल एजुकेशन पॉलिसी लाएंगे, – 5,000 करोड़ रुपए इस रीजन के लिए आवंटित करेंगे, – हर ग्राम पंचायत को 1 करोड़ रुपए मिलेगा।

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर मछुआरा समुदाय को 10 लाख रुपये का बीमा, महिला मछुआरों को एक लाख रुपये का ब्याजमुक्त कर्ज और प्रतिदिन 500 लीटर तक के डीजल पर 25 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने कर्नाटक के उडुपी जिले में मछुआरा समुदाय के लोगों के साथ संवाद के दौरान आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और महंगाई के कारण मछुआरों को परेशानी हो रही है तथा उनके लिए बैंक से कर्ज ले पाना मुश्किल हो गया है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.