रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत का सेहरा किसके सिर पर बंधेगा इस बात का फैसला आज हो जाएगा। पांच दिसंबर को हुए मतदान के बाद बृहस्पतिवार को वोटों की गिनती शुरू हो गई है। दोपहर बाद तक चुनाव परिणाम आ जाएगा। चुनाव परिणाम आने के बाद पता चलेगा कि रामपुर में पहली बार कमल खिलता है या फिर आजम खां का वर्चस्व कायम रहता है।
सपा ने दोबारा मतदान की मांग
समाजवादी पार्टी ने रामपुर उपचुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। यहां दोबारा उपचुनाव कराने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखा है। आयुक्त को भेजे गए पत्र में सपा ने आरोप लगाया है कि रामपुर में चुनाव की निष्पक्षता तार-तार हुई है लिहाजा लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था की याद दिलाते हुए दोबारा चुनाव कराने की मांग की गई है।
बरेली एडीजी जोन ने लिया सुरक्षा का जायजा
एडीजी जोन बरेली राजकुमार मंडी समिति परिसर में मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।
भाजपा प्रत्याशी चल रहे आगे
रामपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना 64 मतों से आगे चल रहे हैं। अभी पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।
आसिम रजा हुए आगे
रामपुर में सपा के प्रत्याशी आसिम रजा फिर आगे हो गए हैं। पहले चरण की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा के आकाश सक्सेना दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आसिम रजा 127 वोटों से आगे चल रहे हैं।
राउंड-15
रामपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी आसिम रजा भाजपा के आकाश सक्सेना से 5,253 वोटों से आगे चल रहे हैं। आसिम रजा को 23,847 और आकाश सक्सेना को 18,594 वोट मिले हैं। अभी तक 15 राउंड की गिनती हुई है।
16 राउंड तक गिनती पूरी
रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अभी 16 राउंड तक गिनती पूरी हो गई है। जिसके बाद अब सपा के प्रत्याशी आसिम रजा भाजपा के आकाश सक्सेना से 6,375 वोटों से आगे चल रहे हैं। आसिम रजा को 25,604और आकाश सक्सेना को 19,229 वोट मिले हैं।
17 राउंड के बाद सपा 7,627 वोटों से आगे
रामपुर उपचुनाव में 17 राउंड के बाद सपा के प्रत्याशी आसिम रजा भाजपा के आकाश सक्सेना से 7,627 वोटों से आगे चल रहे हैं। आसिम रजा को 27,266 और आकाश सक्सेना को 19,639 वोट मिले हैं।
राउंड-20
- आकाश सक्सेना (भाजपा) -29,672
- आसिम रजा (सपा) -31,106
- मतों का अंतर -1,434
21वें राउंड में भाजपा ने सपा को पछाड़ा
21वें राउंड में भाजपा के प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा के आसिम रजा को पछाड़ते हुए बढ़त बना ली है। 20 राउंड तक सपा के प्रत्याशी आसिम राजा आगे चल रहे थे। 21वें राउंड तक भाजपा को 35,091 और सपा को 31,930 वोट मिले हैं। इस तरह से भाजपा ने 3,188 वोटों से बढ़त बना ली है।
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
