HomeUttarakhandकरीब तीन सौ करोड़ का राजस्व प्राप्त होंगा खनन से!

करीब तीन सौ करोड़ का राजस्व प्राप्त होंगा खनन से!

खबर संसार हल्द्वानी। करीब तीन सौ करोड़ का राजस्व प्राप्त होंगा खनन से! जी हा गौला,शारदा, दावका और कोसी से निकलने वाली आरबीएम से सरकार को 300 करोड़ का राजस्व प्राप्त होंगा। दूसरी और मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का अगले पांच साल खनन की अनुमति मिलने पर आभार व्यक्त किया है।

बताए चले कि मुख्य राजस्व गौला नदी का से मिलता है करीब 55 लाख घन मीटर खनन होता है। जबकि आठ लाख घनमीटर कोसी से और दो लाख दाबका और तीन लाख घन मीटर शारदा से होता है। कुल 68 लाख घन मीटर खनन होता है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रदेश की 04 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत कर दी गईं है। मुख्यमंत्री  धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नदियों से आर०बी०एम० की उपलब्धता, सिविल निर्माण कार्यों, धार्मिक व सामरिक रूप से आवश्यक सड़क और रेल नेटवर्क का विस्तार जैसे अति महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बेहद जरूरी है। इससे लगभग 50 हजार स्थानीय लोगों और श्रमिकों को सार्थक रोजगार भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में अपने दिल्ली दौरे में केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर इसके लिए अनुरोध किया था। इसी क्रम में प्रदेश की 04 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत कर दी गईं है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.