HomeSportटी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में नए ‘सिक्सर किंग’ बने रोहित शर्मा

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में नए ‘सिक्सर किंग’ बने रोहित शर्मा

नयी दिल्ली, खबर संसार। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपनी नाबाद 46 रन की पारी के दौरान पहला छक्का जड़ते ही क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

अब तक 138 मैच खेल चुके रोहित ने 20 गेंद की अपनी पारी में चार छक्के लगाए और टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने कुल छक्कों की संख्या 176 पर पहुंचाई जो कि नया रिकॉर्ड है। रोहित ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 121 मैचों में 172 छक्के लगा रखे हैं।

पहला छक्का मारते ही बनाया ये रिकार्ड

गुप्टिल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप में सातवीं बार भाग लेंगे और तब उनके और भारतीय कप्तान के बीच छक्कों की जंग भी रोचक होगी।

रोहित और गुप्टिल के अलावा फिलहाल किसी भी अन्य खिलाड़ी के इस जंग में शामिल होने की संभावना नहीं है क्योंकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल काबिज हैं। वह 124 छक्कों के साथ रोहित और गुप्टिल से काफी पीछे हैं।

भारत की तरफ से रोहित के अलावा विराट कोहली (106 मैचों में 104 छक्के) ने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से अधिक छक्के लगाए हैं। विश्व के कुल 10 बल्लेबाज क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 100 से अधिक छक्के लगा चुके हैं।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.