खबर संसार, हल्द्वानी: Pawan Kanyal के परिजनों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कोतवाली में हंगामा, 16 अगस्त से लापता कारोबारी पवन कन्याल का शव उसकी कार भी सड़क किनारे लावारिश मिली थी। जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। 37 वर्षीय Pawan Kanyal अपने निवास सुभाष नगर सेंट्रों कार से ट्रांसपोर्ट नगर अपनी मां और पत्नी को बताकर गया था। लेकिन उसके बाद पवन कन्याल घर लौटकर नहीं आया तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
ये भी पढें-आ गया कोराना का नया वैरियंट R-1
Pawan Kanyal के हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं
बता दें कि पवन कन्याल गाड़ियों व डंपर का कारोबारी था। परिजनों का मानना है कि उसका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। परिजनों का कहना है कि pawan Kanyal की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। सीसीटीवी कैमरे में दिखे युवकों की तस्दीक कर गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। पुलिस अब खुद उलझी हुई है कि कारोबारी की हत्या हुई या आत्महत्या।
कोतवाली प्रांगण में हंगामा
पवन कन्याल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी पत्नी, बहन, मां और अन्य परिजनों सहित तमाम लोगों ने आज कोतवाली में प्रदर्शन किया। परिजनों की मांग है कि पुलिस प्रशासन की वजह से pawan Kanyal की हत्या हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पवन कन्याल के शरीर पर 25 घाव हैं। और उसे रस्सी से बांधा गया है। परिजन कोतवाली में प्रदर्शन करते हुए एसएसपी को बुलाने की मांग कर रहे हैं कहा जा रहा है की एसएसपी शाम तक आयेंगी, लेकिन प्रदर्शनकारी कोतवाली प्रांगण में हंगामा करते हुए SSP के इंतजार में बैठे हुए हैं।


