खबर संसार नई दिल्ली: आ गया कोराना का नया वैरियंट R-1, पूरे विश्व में कोरोना ने कहर मचा रखा है। इस बीच भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। ताजा मामले के अनुसार कारोना वायरस के नये वैरियंट R-1 ने भी दस्तक दे दी है। अब तक पूरे विश्व में इस वैरियंट के करीब 10 हजार नये मामले सामने आ चुके हैं।
ये नया वैरियंट करीब अमेरिका और जापान सहित करीब 35 देशों में फैल चुका है। इस वैरियंट को बेहद खतरनाक वैरियंटों में शामिल किया गया है। नये वैरियंट का नाम R-1 दिया गया है। हालांकि यह वेरिएंट पिछले साल जापान में भी मिला था। अब अमेरिका में कोरोना के सबसे खतरनाक R-1 वेरिएंट मिला है।
ये भी पढें- kisano द्वारा भारत बंद के आहवान से दिल्ली गुरुग्राम नोएडा डीएनडी पर बुरा हाल
R-1 कोरोना वैरियंट बढ़ा दी दुनिया की चिंता
बता दें कि इससे पहले भारत सहित कई अन्य देशों में डेल्टा वैरियंट ने कहर मचाया था, जिससे कई लोग काल के गाल में समा गये थे। अब इस नये R-1 कोरोना वैरियंट के बढ़ते मामलो ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है इसमें थोड़ी सी लापरवाही भी खतरनाक हो सकती है। अब तक दुनिया में इस वैरियंट से करीब 10 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इस नये वैरियंट R-1 की पहचान की थी।
बेहद खतरनाक है R-1 वैरियंट
वैज्ञानिकों का मानना है कि R-1 वैरियंट सार्स-सीओवी-2 वायरस का नया वेरिएंट है। कि इस नये वैरिएंट की प्रकृति को देखते हुए इसे बहुत ही ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है। हालांकि, कहा जा रहा है कि अब तक इस वायरस के मामले अधिक नहीं हुए हैं। लेकिन विशेषज्ञों ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
बता दें कि अगर किसी भी वैरियंट से बचना है तो वैक्सीन सुरक्षा बेहद जरूरी है। इसलिए वैक्सीन जरूरी लगवायें। इस बीच, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26,041 नए मामले सामने आए हैं, इन नये मामलों में सबसे ज्यादा मामले केरल से आये हैं, करीब 15,951 नये मामले सामने आए हैं।


