खबर संसार हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी सत्ता के बहुत करीब है। यूपी में भी सपा की सरकार। उत्तराखंड की 70 सीटो पर सपा कैंडिडेट लड़ेंगे। जनता का पूरा साथ है सपा के साथ। भाजपा कांग्रेस दोनो भ्रष्ट है ।
समाजवादी पार्टी सत्ता के बहुत करीब,जिताऊ और टिकाऊ को प्राथमिकता
जनता सब समझ चुकी है उक्त बाते आज सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सचान ने खबर संसार से कही। उन्होंने कहा की तीसरे विकल्प के रूप में जनता समाजवादी पार्टी को देख रही है।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सचान सिंह ने कहा की अगले महीने तक टिकट फाइनल हो जायेंगे। उम्मीदवार जिताऊ और टिकाऊ को प्राथमिकता दी जायेंगी। आज पूरे कुमाऊ से कैंडिडेट आए है। सभी लोग अपनी अपनी तैयारी के बाबत जानकारी शेयर कर रहे है। उम्मीद है अगले माह तक सभी प्रत्याशी सूची फाइनल कर ली जाएंगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव शोएब अहमद ,सुरेश परिहार भी मौजूद थे।



