पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा को लेकर राजनीतिक वार-पलटवार का दौर लगातार जारी है। भाजपा पश्चिम बंगाल हिंसा पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साध रही है। तो वहीं मुख्यमंत्री की ओर से भी हिंसा को लेकर भाजपा को जिम्मेदार बताया जा रहा है। इन सब के पीछे उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत का बड़ा बयान आया है।
पश्चिम बंगाल की स्थिति बिगाड़ने का काम वहां का विपक्षी दल भाजपा कर रही है
संजय राउत ने साफ तौर पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां वह हारती है, हिंसा कराने की कोशिश करती है। अपने बयान में संजय राउत ने कहा कि कौन सा मुख्यमंत्री चाहेगा कि उसके राज्य में दंगे हों? पश्चिम बंगाल की स्थिति बिगाड़ने का काम वहां का विपक्षी दल भाजपा कर रही है।
भाजपा पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने साफ तौर पर कहा कि यह उनका मॉडल बन गया है कि जहां भी उनके हारने की स्थिति होती है वह दंगे कराती है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार में सब जगह भाजपा हार रही है और यही डर उनको सता रहा है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


