HomeNationalइस राज्‍य में आज से खुलेंगे School, बच्‍चों को स्‍कूल भेजने से...

इस राज्‍य में आज से खुलेंगे School, बच्‍चों को स्‍कूल भेजने से पहले जानें यह बातें

पटना, खबर संसार। करीब 296 दिन बाद बिहार में कोरोना संकट के बीच आज से स्कूल (School) , कोचिंग और कॉलेज परिसर गुलजार होंगे। अभी पचास फीसदी बच्चों को ही एक दिन में बुलाया जाना है।

बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों को कोराना सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। सोमवार से हर दिन नियमित कक्षाएं चलेंगी। कोचिंग, स्कूल (School) और कॉलेजों में तैयारी पूरी कर ली गई है। हर स्कूलों ने शिड्यूल तैयार कर दिया है। सुबह साढ़े आठ बजे से स्कूल खुलेंगे। ज्यादातर स्कूल पांच से छह घंटे चलेंगे।

इसे भी पढ़े- Pakistan के गेंदबाज उम्र में करते हैं हेराफेरी-आसिफ

स्कूलों (School) में ना तो असेंबली होगी और ना ही खेल पीरियड होगा। स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा ना हो, इसके लिए लंच के समय को भी अलग-अलग रखा गया है। लंच में पैक्ड फूड लेकर आना है। ये तमाम निर्देश स्कूलों की ओर से अभिभावकों को भेज दिए गए हैं।

स्कूल आने-जाने और स्कूल परिसर में रहते हुए कोरोना बचाव को लेकर एहतियात बरतने को लेकर रविवार को पटना जिला शिक्षा कार्यालय और स्कूल एसोसिएशन की एक बैठक हुई।

इसमें स्कूल (School) प्रशासन को जहां कोरोना बचाव को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया है, वहीं स्कूल परिसर में संक्रमण से बचने के उपाय करने को कहा गया है। डीईओ ज्योति कुमार ने बताया कि हर स्कूल को पूरी एहतियात बरतनी है।

ड्राइवर और खलासी रहेंगे मास्क में

जिन स्कूलों ने बस की सुविधा छात्रों को दी है, उन स्कूलों ने रविवार को बस को सेनेटाइज कराया। बस में ड्राइवर और खलासी मास्क में रहेंगे। छात्रों के बीच एक से दो फुट की दूरी रखी जायेगी।

अभिभावकों के लिए निर्देश
  • छात्र को उनके शिड्यूल के अनुसार ही स्कूल भेजें
  • ग्लव्स, मास्क व वाटर बोटल देकर भेजें
  • बैग में हैंड सेनेटाइजर और मास्क जरूर रखें
  • स्कूल में छात्र एक-दूसरे के बीच कुछ भी साझा न करें, इसकी जानकारी दें
  • टिफिन बॉक्स में घर का बना हुआ ही खाना दें
स्कूलों के लिए निर्देश
  • स्कूल (School) को हर दिन सेनेटाइज करें
  • 50 फीसदी छात्रों को सम या विषय रोल नंबर के अनुसार बुलाएं
  • रविवार को स्कूल खोलने से पहले अभिभावक से अनुमति लें
  • हर दिन प्रवेश द्वार, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, शौचालयों आदि को सेनेटाइज करें
  • अगर किसी शिक्षक को खांसी, जुकाम या बुखार हो तो उन्हें स्कूल न बुलाएं
  • हाथ धोने के लिए हैंडवाश जरूर रखें

सोमवार से स्कूल खुलेंगे। स्कूल परिसर में कोरोना की गाइडलाइन का पालन हो, इसके लिए डीईओ के साथ रविवार को बैठक हुई। इसमें स्कूल प्रशासन और अभिभावकों के लिए गाइडलाइन तैयार की गई है। सभी अभिभावकों को गाइडलाइन भेज दी गयी है। -सीबी सिंह, अध्यक्ष, एसोसिएशन ऑफ इंडेपेंडेंस स्कूल्स बिहार

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.