Thursday, March 12, 2026
HomeSportPakistan के गेंदबाज उम्र में करते हैं हेराफेरी-आसिफ

Pakistan के गेंदबाज उम्र में करते हैं हेराफेरी-आसिफ

नई दिल्ली, खबर संसार। पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने टीम के तेज गेंदबाजों पर आरोप लगाया है। कहा कि टीम के तेज गेंदबाज उम्र के मामले में काफी हेराफेरी करते हैं।

आसिफ ने कहा कि इस समय के पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के पास गेंदबाजी में कंट्रोल नहीं है और लगभग पांच से छह साल हो चुके हैं किसी एक पाकिस्तानी तेज गेंदबाज को टेस्ट मैच में 10 विकेट लिए हुए। 

यूट्यूब शो में बातें भी कहीं

पाकिस्तान (Pakistan)  के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल के साथ यूट्यूब शो में बात करते हुए मोहम्मद आसिफ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि 5-6 साल हो चुके हैं किसी तेज गेंदबाज को एक  मैच में 10 विकेट लिए हुए। हम न्यूजीलैंड जैसी पिचों को देखकर लार टपकाते हैं। तेज गेंदबाज के तौर पर गेंद को छोड़ने का कोई भी सवाल पैदा नहीं होता है।

मैं कभी भी पांच विकेट लिए बिना गेंद को नहीं छोड़ता था। इन युवा खिलाड़ियों के पास ज्ञान नहीं है। यह नहीं जानते हैं कि बल्लेबाज को कैसे फ्रंट फुट पर रखना है, उनको कैसे एक रन नहीं देना है और कैसे विकेटों पर गेंदबाजी करनी है। जब वह विकेटों पर गेंदबाजी करते हैं, तो गेंद लेग साइड की तरफ जाती है। उनके पास कंट्रोल नहीं है।’

इसे भी पढ़े- Amazon ने अपने स्मार्ट टीवी की नई रेंज पेश की

पूर्व तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान (Pakistan) के गेंदबाजों पर उम्र छुपाने का भी आरोप लगाते हुए कहा, ‘और यह काफी उम्र के हैं। कागज पर 17-18 साल लिखा होता है, लेकिन यह असल में 27-28 साल के हैं, क्योंकि इनके पास वह 20-25 ओवर डालने के लिए लचीलापन नहीं है। वह नहीं जानते हैं कि कैसे बॉडी को झुकाना है।

वह पांच से छह ओवर का स्पेल डालने के बाद फील्ड पर सीधे खड़े नहीं हो पाते हैं।’ पाकिस्तान (Pakistan) की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 101 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.