खबर संसार, हल्द्वानी : Haldwani नुमाइश से कोरो ना का खतरा बड़ सकता है। शहर में सात कोरोना पाॅजिटिव, एक की मौत से मचा हड़कंप, जी हां आज सुबह 70 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से सुशीला तिवारी में आज सुबह करीब 9 बजे मौत हो गई। उक्त जानकारी प्राचार्य डा0 अरूण जोशी ने दी । मामले की गंभीरता को देखते हुए Haldwani सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने भीड़ वाले इलाकों जैसे नुमाइश इत्यादि में सैंपलिंग को बढ़ा दी है। इधर नुमाइश के आयोजकों ने भी सैंपलिंग का स्वागत किया है। उनका भी मानना है सैंपलिंग लगातार होनी चाहिए।
ये भी पढें- कोविड-19 के ‘ओमाइक्रोन’ वेरियंट को लेकर 01 December से गाइडलान जारी
Haldwani नुमाइश से बड़ सकता कोरोना का खतरा
उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ताजा मामला Haldwani से आ रहा है इधर एमबी इंटर कालेज मैदान के सामने इन दिनों नुमाइश चल रही है, इस नुमाइश को लेकर सतर्कता के रूप में प्रशासन ने वहां पर लोगों की जांच करवा रही है। शहर में सात लोग कोरोना पाॅजिटिव पाये गए हैं। जिसमें एक कोरोना पाॅजिटव मरीज की Haldwani सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत भी हो गई।जिसके बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। इधर सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह का कहना है मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिक से अधिक सैंपलिंग की जा रही है नुमाइश में खासकर सैंपल पर जोर दिया जा रहा है।

यहां बताते चलें कि उत्तराखंड में तेजी के साथ बढ़ते कोरोना प्रभाव को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी होने की संभावना है। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि सभी लोग सावधानी बरतें मास्क और दूरी का पालन गंभीरता के साथ करते रहे। बता दें कि इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने दुनियाभर में दहशत मचा रखी है।


