खबर संसार, लखनऊ : Shivpal मिले मुख्यमंत्री योगी से, भाजपा में जाने की अटकलें तेज!, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से नाराज चल रहे उनके चाचा प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं कि वह कहीं भाजपा ज्वाइन करने तो नहीं जा रहे हैं। कयास इस बात से लगाए जा रहे हैं कि उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हो चुकी है। यह मुलाकात क्या गुल खिलाती है यह तो वक्त ही बताएगा। हालांकि यूपी की राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जोरों पर हैं कि Shivpal जल्द ही अपर्णा यादव की तरह वह भी अखिलेश यादव को बड़ा झटका दे सकते हैं।
ये भी पढें- 01 अप्रैल से उत्तराखंड में बिजली-पानी भी costly! जानिए कितने बढ़ गए दाम
Shivpal सिंह यादव की योगी से मुलाकात
बता दें कि बीते बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव की मुलाकात मुख्यमंत्री योगी के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर Shivpal से 20 मिनट तक बातचीत हुई। इसके ठीक बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी वहां पहुंच गए। इसके बाद यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि शिवपाल और अखिलेश का गठबंधन टूटना निश्चित है।
अगर ऐसा होता है तो बीजेपी में शामिल होने के बाद शिवपाल यादव को राज्यसभा भेजा जा सकता है। उनकी जगह पर जसवंतनगर सीट से उनके बेटे आदित्य को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। हालांकि, शिवपाल सिंह यादव के खेमे ने इसे शिष्टाचार भेंट ही बताया है। पर अटकलों का बाजार गरम है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि, मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के बाद क्या अब शिवपाल यादव भी ऐसा कदम उठा सकते हैं। वहीं शिवपाल ने बीजेपी में जाने के सवाल पर चुप्पी साध रखी है।
अखिलेश-शिवपाल में नराजगी
साल 2022 के विस चुनाव के बाद भी चाचा-भतीजे के बीच दूरियां कम नहीं हुईं। सपा अध्यक्ष व नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने मंगलवार शाम गठबंधन में शामिल दलों की बैठक बुलाई तो नाराज चल रहे उनके चाचा शिवपाल यादव शामिल नहीं हुए। सपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में शिवपाल इसलिए शामिल नहीं हुए थे, क्योंकि उन्हें पार्टी के तरफ से न्योता नहीं दिया गया था। इस बार भतीजे के बुलावे के बावजूद चाचा नहीं आए।
