HomePoliticalसिद्धु देश के लिए खतरा है किसी हाल में उसे जीतने नहीं...

सिद्धु देश के लिए खतरा है किसी हाल में उसे जीतने नहीं दूंगा !

खबर संसार पंजाब। सिद्धु देश के लिए खतरा है किसी हाल में उसे जीतने नहीं दूंगा। राहुल प्रियंका अनुभवी नहीं है सलाहकार उन्हें गुमराह कर रहे ! जी हां बगावत के सुर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। और आरपार की लड़ाई का पूरा मन बना लिया है ।

राहुल प्रियंका अनुभवी नहीं सलाहकार उन्हें गुमराह कर रहे !

बताते चलें कि मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने से बागी हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गांधी परिवार के खिलाफ भी मोर्चा खोलते हुए कहा है कि प्रियंका और राहुल को अभी कम अनुभव है लेकिन वह दोनो मेरे बच्चे की तरह हैं उनके सलाहकारों ने उन्हें बरगलाया है। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू पर भड़ास निकालते हुए कहा कि सिद्धू देश के लिए खतरनाक है ऐसे खतरनाक आदमी से देश को बचाने के लिए में कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हूं।

इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार खड़ा करने की घोषणा कर दी है।  अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि प्रियंका राहुल जानते हैं यह मेरा तरीका नहीं है लेकिन मेरे साथ बहुत गलत व्यवहार हुआ है मैं बहुत आहत हूं। अमरिंदर ने कहा कि में एक सैनिक और मुझे पता है कि कैसे काम करना है। मैंने तो 3 सप्ताह पहले ही सोनिया जी को इस्तीफा देने के लिए कह दिया था लेकिन तब उन्होंने इंकार कर दिया था।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.