spot_img
spot_img
HomeUttarakhand...तो अब सफाई कार्मिकों को 10 हजार रूपये का प्रतिमाह !

…तो अब सफाई कार्मिकों को 10 हजार रूपये का प्रतिमाह !

खबर संसार देहरादून: सफाई कार्मिकों को 10 हजार रूपये का प्रतिमाह ! जी हां इस प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सफाई कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याएं रखी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सभी समस्याओं को गम्भीरता से लिया जायेगा। समस्याओं के उचित समाधान के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे।

ये भी पढ़ें-  राजधानी में ऐसे हुआ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, वीडियो भी देखें

मानदेय में वृद्धि की मांग

सफाई कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष राज्य बनने के समय के सफाई कर्मचारियों के नियमित पदों को पुनर्जीवित करने एवं सफाई कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि करने की मांग की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम ने कहा कि राज्य स्थापना के समय सफाई कर्मचारियों के जितने पद राज्य में थेए उनको पुनर्जीवित करने के लिए पत्रावली का पूर्ण परीक्षण किया जायेगा और उचित समाधान निकाला जायेगा। मोहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कार्मिकों को 10 हजार रूपये का प्रतिमाह मानदेय पर विचार किया जाएगा। इनको अभी 08 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है।

ये लोग रहे शामिल

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री श्री बंसीधर भगत, सचिव श्री शैलेश बगौली, निदेशक शहरी विकास विनोद कुमार सुमन, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री अमीलाल, उपाध्यक्ष श्री अजय राजौर, बलवीर सिंह, राम अवतार राजौर, महेन्द्र सिंह राही, भगवत मकवाना, हरीश बाल्मीकि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.