खबर संसार नई दिल्ली।तो अब इनका इनसे होगा रोचक मुकाबला । जी हा टिकट लगभग लगभग दोनो यानी भाजपा कांग्रेस के क्लियर हो गए है। जिसमे हल्द्वानी से मेयर जोगेंद्र रोतेला लालकुआं से मोहन सिंह बिष्ट ,रुद्रपुर से शिव अरोड़ा रानीखेत से सतीश नैनवाल को भाजपा हाईकमान से टिकट मिला। हल्द्वानी में जोगेंद्र का सुमित से मुकाबला काटे का बताया जा रहा है। तो लालकुआ में हाल में ही भाजपा ज्वाइन मोहन बिष्ट संध्या को टक्कर देंगे।
लगातार आज पूरे दिन भाजपा की लिस्ट का इंतजार किया जा रहा था। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट अभी अभी जारी हुई है जिसमे हलद्वानी से मेयर जोगेंद्र पाल सिंह लालकुआं से मोहन सिंह बिष्ट जागेश्वर से मोहन सिंह जबकि रानीखेत से सतीश नैनवाल,केदारनाथ से शैला रानी रावत,झबरेड़ा से राजपाल सिंह, पिरान कलियर से मुनीश सैनी,कोटद्वार से ऋतु खंडूरी को टिकट मिला है


