HomeUttarakhandसेंट लॉरेंस स्कूल में दो दिवसीय इंटर-स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

सेंट लॉरेंस स्कूल में दो दिवसीय इंटर-स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

हल्द्वानी स्थित सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय इंटर-स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन 13 दिसंबर को हुआ। प्रतियोगिता की शुरुआत 12 दिसंबर को हुई थी, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन कुल 13 रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिन्होंने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।

गर्ल्स कैटेगरी में सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में सेंट लॉरेंस की बालिकाओं ने सेंट थेरेसा स्कूल को 14-8 के स्कोर से पराजित किया। वहीं बॉयज़ कैटेगरी में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए खिताब जीता। फाइनल मैच में गुरुकुल इंटरनेशनल ने सेंट लॉरेंस स्कूल को 23-18 के करीबी अंतर से हराया।

बेस्ट शूटर और हिमानी दर्मवाल को इमर्जिंग खिलाड़ी का पुरस्कार मिला

व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो बालक वर्ग में गुरुकुल इंटरनेशनल के लाखन सिंह नगरकोटी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सेंट लॉरेंस के पवन सिंह गढ़िया को बेस्ट शूटर तथा गुरुकुल इंटरनेशनल के दीपेश मर्चाल को इमर्जिंग खिलाड़ी घोषित किया गया। बालिका वर्ग में सेंट थेरेसा की खुशी जोशी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सेंट लॉरेंस की दृष्ना बिष्ट को बेस्ट शूटर और हिमानी दर्मवाल को इमर्जिंग खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।

टूर्नामेंट में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन (PSA) के अध्यक्ष श्री कैलाश भगत, महासचिव श्री मणि पुष्पक जोशी, उप सचिव श्री सौरभ पाठक सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पावरलिफ्टर श्री मुकेश पाल समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और निदेशकों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

सेंट लॉरेंस स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और आयोजकों ने खिलाड़ियों के अनुशासन, टीम वर्क और खेल कौशल की सराहना की। यह आयोजन छात्रों में खेल के महत्व, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने में सफल रहा।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.