HomePoliticalसुमित ने सेवानिवृत्त प्रबुद्धजनों को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी

सुमित ने सेवानिवृत्त प्रबुद्धजनों को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी

खबर संसार हल्द्वानी।सुमित ने सेवानिवृत्त प्रबुद्धजनों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाायी जी  हा कांग्रेस प्रदेश सचिव  विजय चंद्रा जी के निवास पर आज प्रदेश कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष  सुमित हृदयेश जी ने विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त प्रबुद्धजनों को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। आज कांग्रेस पार्टी से जुड़ने वालो मे महिलाओं की संख्या अधिक थी।

सुमित ने सेवानिवृत्त प्रबुद्धजनों को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी

महिलाओं ने डॉ. इंदिरा हृदयेश अमर रहे के नारों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुवे स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी को अपना आदर्श और महिला शक्ति का प्रतीक बताया और सुमित हृदयेश जी से डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के पदचिन्हों पर चलते हुए जनसेवा समाजसेवा के कार्य करते रहने की बात कही।

सुमित हृदयेश जी ने सभी नए सदस्यों का फूलमालाओं के साथ कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया और सभी को भरोसा दिया कि स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के अधूरे रह गए विकास कार्यो को सभी के सहयोग से पूर्ण करवायेंगे। सुमित जी ने बताया कि दमुवाढूंगा के निवासियों को मालिकाना हक दिलवाना उनकी प्राथमिकता में है और इसे वे जरूर पूरा करेंगे।

श्रीमती गीता देवी, श्रीमती दीपा देवी, श्रीमती पूनम, श्रीमती मोनिका ठाकुर, श्रीमती रेखा देवी, श्रीमती रेनू देवी, हीरा देवी, सरला देवी, श्रीमती रेखा देवी, कु. सपना, कु. रुचि, श्रीमती सुनीता देवी, माया देवी, सरिता देवी, राजेश्वरी देवी, श्रीमती राम प्यारी, श्रीमती कमला देवी, श्रीमती अनिता आर्या, श्रीमती सुशीला देवी, श्रीमती आशा कोहली, श्री बी के टम्टा जी, श्री सुरेंद्र लाल बेरी जी, श्री जगदीश चंद्र गवासिकोटी, श्री हरी राम तिरुवा जी, श्री पूरन चंद्र, श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्री मोहन लाल जी, श्री ठाकुर लाल, श्रीमती बीना देवी, श्रीमती उमा देवी, नीतू, गंगा देवी, श्रीमती देवकी तिरुवा, कांति देवी आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महासचिव एडवोकेट श्री गोविंद सिंह बिष्ट जी, श्रीमती बीना देवी (वार्ड अध्यक्ष कांग्रेस), अज्जि ठाकुर जी और श्री जगदीश वाणी जी की गरिमामय उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.