खबर संसार हल्द्वानी। भाभी पर तेजाब डालने वाला देवर सलाखों की पीछे! जी हा घटना 3 नवंबर की है जब देवर फूलचंद रामनगर से राजपुरा हल्द्वानी आया था भावी यानी पीडिता अपने भांजे चन्दा के साथ राजपुरा से अपने घर ढोलक बस्ती जा रही थी तो चन्दा पीडिता को रेलवे स्टेशन टिकट घऱ के पास छोड गया जब पीडिता पुरानी रेलवे पटरी से घर की ओर आ रही थी तो आरोपी फूलचन्द पुरानी पटरी पर मिला व पीडिता से कहने लगा की मेरी बच्ची पूर्व में पीलिया की बीमारी से ग्रसित थी। जिसके ईलाज के लिए पीडिता से पैसे माँगे थे। आरोपी फूलचन्द को पीडिता द्वारा पैसे न देने सम्बन्धी रंजिश को लेकर पीडिता की आँख व शरीर के अन्य हिस्सों में तेजाब डालकर हमला कर दिया।
भाभी पर तेजाब डालने वाला देवर सलाखों की पीछे!
पुलिस ने फूलचंद को अरेस्ट कर लिया और उसके खिलाफ FIRNO:- 384/21 धारा 326 A IPC में मुकदमा दर्ज कर लिया है वादी लोकिट कुमार पुत्र इन्द्रराज निवासी ढोलक बस्ती, किदवई नगर हल्दवानी ,थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल द्वारा बताया गया की उपस्थित थाना आकर शाम 7 बजे करीब गफूर बस्ती रेलवे स्टेशन हल्द्वानी के पास स्वंय की माता की आँख व टाँगो में आरोपी फूलचन्द्र ने तेजाब डाला गया।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही के क्रम में प्रमोद पाठक के नेतृत्व में उ0नि0 कुसुम रावत मय का0 धीरज कुमार, का0 कमल पन्त की टीम गठित की गयी ।विवेचना क्रम में उ0नि0 कुसुम रावत द्वारा उपचाराधीन पीडिता के डॉ0 सुशीला तिवारी अस्पताल जाकर पीडिता के बयान दर्ज कर घटना की जानकारी ली गयी जिसमें ज्ञात हुआ कि पीडिता व आरोपी फूलचन्द भाभी देवर है तथा आरोपी फूलचन्द दिनाँक-03.11.2021 को उ0नि0 कुसुम रावत मय पुलिस टीम द्वारा आज दिनाँक-05.11.2021 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त फूलचन्द्र उर्फ फुलवा पुत्र स्व0 रामहरक निवासी भवानी गंज चौराहा थाना रामनगर जिला नैनीताल उम्र 40 वर्ष को चोरगलिया रोड से नीचे बुधबाजार की ओर जाते हुये समय करीब 13.50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मा0न्या0 के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।






