Sunday, June 11, 2023
spot_img
spot_img
HomeUttarakhandजिलाधिकारी ने जनता दरबार लगा फरियादियों की सुनी जन समस्याएं

जिलाधिकारी ने जनता दरबार लगा फरियादियों की सुनी जन समस्याएं

हल्द्वानी, खबर संसार। District Magistrate धीराज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण,विद्युत आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हुई।

इस अवसर पर डीएम ने दूरभाष से वार्ता कर एवं मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए। जनता दरबार में एचएच खान ने अवगत कराया कि ग्राम गौजाजाली को नगर निमग में शामिल किया था व नगर निगम द्वारा नालियों का निर्माण कार्य कराया गया।

तथा वार्ड न0 59 के सभी नालियों का गंदे पानी को एक बडे नाले में खुले स्थान पर प्रवाहित किया गया है जिससे खुले स्थान पर एकत्रित गंदे पानी से दुर्गंध  आने के साथ ही मच्छर, मक्खी आदि से गम्भीर बीमारियों की सम्भावना बनी है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

इन लोगों ने सुनाई अपनी समस्यां

हरीश महरा निवासी ग्राम अधोडा ने मनरेगा के तहत मत्स्य पालन टैक में किये गये कार्यो में घोर अनियमित्ताओं के सम्बन्ध में जॉच एवं कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी, नैनीताल को जांच करते हुए आख्या उपलब्ध करने के निर्देश दिये।

ग्राम प्रधान रतनपुर सुधा देवी ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत रतनपुर बैलपड़ाव में 7 राजस्व गांव है जिनकी लम्बाई काफी है। विद्युत विभाग द्वारा बिछाई गई बिजली की तारे कई जगह झूल रही है व विद्युत पोलों की दूरी अधिक होने से दुर्घटना होने की सम्भावना बनी हुई है जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिये।

पूर्व सैनिक हवलदार विक्रम सिंह,निवासी पार्वती इनक्लेव बिठौरिया कुसुमखेडा ने अपने मकान में धोखाधडी से अन्य व्यक्ति द्वारा कब्जा करने पर न्याय दिलाने की शिकायत दर्ज की। जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को जॉच करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़े-होलाष्टक 10 मार्च से, जानें क्यों नहीं किए जाते Holashtak में शुभ कार्य

RELATED ARTICLES

- Advertisement -

- Advertisment -spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.