HomePolitical85 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह...

85 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता  विकास भगत की उपस्थिति में संपन्न

खबर संसार हल्द्वानी.नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के वार्ड नं- 46 के मालती विहार में  मनोज पाठक के घर से  गिरीश चन्द्र तिवारी  के घर तक सी.सी. (सीमेंटीकरण) द्वारा रोड का निर्माण कार्य (स्वीकृत लागत रू. 24.83 लाख) और दक्ष एनक्लेव में  नीरज पाण्डे  के घर से  नवीन जोशी के घर तक सी.सी. (सीमेंटीकरण) द्वारा रोड का निर्माण कार्य (स्वीकृत लागत रू. 17.50 लाख) का शिलान्यास एवं वार्ड नं- 47 के कृष्णा विहार में  हेम जोशी  के घर से  गिरीश चन्द्र जोशी के घर तक सी.सी. (सीमेंटीकरण) द्वारा रोड का निर्माण कार्य (स्वीकृत लागत रू. 43.60 लाख) का शिलान्यास नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने कालाढूंगी विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता  विकास भगत जी की उपस्थिति में किय।

इस अवसर पर कालाढूंगी विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री विकास भगत जी, वरिष्ठ भाजपा नेता  मनोज पाठक, बिठोरिया मण्डल अध्यक्ष  सुरेश गौड़, अवर अभियंता महेंद्र सिंह बिष्ट, सहायक अभियंता नवल नौटियाल जी आदि समस्त स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.