HomeUttarakhandऔद्योगिक नगरी को ring road निर्माण की सौगात, 800 करोड़ से होगी...

औद्योगिक नगरी को ring road निर्माण की सौगात, 800 करोड़ से होगी तैयार

खबर संसार, रुद्रपुर: औद्योगिक नगरी को ring road निर्माण की सौगात, 800 करोड़ से होगी तैयार, उधमसिंह नगर जिले की बात करें तो यहां हर रोज जाम से आम लोग परेशान रहते हैं। लेकिन अब राहतभरी खबर सामने आ रही है। क्योंकि एनएचएआई द्वारा ring road निर्माण की मंजूरी के बाद जिला प्रशासन ने नोटिफिकेशन और अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। यह प्रोजेक्ट 21.3 किलोमीटर का है। इस रिंग रोड से औद्योगिक नगरी का विकास तो होगा ही साथ ही जाम से निजात भी मिलेगा।

ये भी पढें- महाशिवरात्रि विशेष – भगवान Shiv पर भूल से भी न चढ़ाएं चीजें, वर्ना….

ring road से जुड़ जाएंगे दर्जन गांव

यहां बताते चलें कि रुद्रपुर शहर में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने के लिए बीते कई सालों से रिंग रोड की मांग लगातार होती रही है। जिसके चलते पांच साल पहले पीडब्ल्यूडी ने रुद्रपुर में रिंग रोड का खाका खींचा था। रिंग रोड के फिजिकल सर्वे के लिए सवा करोड़ रुपये का बजट चाहिए था, लेकिन शासन की तरफ से बजट नहीं मिला था। जिस वजह से प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया था। लेकिन अब एक बार फिर से उधमसिंह नगर जिले के औद्योगिक शहर रुद्रपुर में फोरलेन रिंग रोड की कवायद परवान चढ़ने की कगार पर है। एनएचएआई ने रिंग रोड का प्रोजेक्ट दोबारा तैयार किया है। प्रशासन ने दावा है कि रिंग रोड के तैयार हो जाने से एक दर्जन से अधिक गांव सीधे शहर से जुड़ जाएंगे।

रिंग रोड बनने से ये होगा फायदा

रुद्रपुर में प्रस्तावित रिंग रोड के बन जाने से शहर में वाहनों का दबाव कम होने के साथ ही लोगों को जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी। वास्तव में औद्योगिक नगरी होने के कारण रुद्रपुर में वाहनों की आवाजाही तुलनात्मक रूप से ज्यादा रहती है. दूसरे, यह नगर कुमाऊं के जनजीवन का एक बड़ा केंद्र भी है इसलिए यहां यातायात का दबाव ज्यादा बना रहता है. इस रोड के बन जाने से खटीमा, सितारगंज के साथ ही पहाड़ी जिलों से दिल्ली और देहरादून आने जाने वालों को शहर के भीतर से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। यह रिंग रोड किच्छा रोड से टेकअप करेगी और रामपुर रोड व काशीपुर को क्रॉस करते हुए सिडकुल के पास हाईवे पर मिल जाएगी। हालांकि अभी इस रोड के बन जाने की कोई डेट नहीं तय हुई है, लेकिन उम्मीद है कि कुछ सालों में यह रोड तैयार हो जाएगी।

आखिर क्यों खास है रिंग रोड

  • डीएम युगल किशोर पंत ने बताया कि 800 करोड़ की लागत से रिंगरोड बनेगी।
  • रिंग रोड रुद्रपुर के आउटर हिस्सों में 12 गांवों से होकर गुजरेगी।
  • रुद्रपुर के आउटर हिस्से में प्रस्तावित रिंग रोड नेशनल हाईवे 74 में शिमला पिस्तोर, मलसा गांव होते हुए यूपी के टेमरी में मिलेगी।
  • टेमरी होते हुए रुद्रपुर में नेशनल हाईवे 74 को क्रॉस करते हुए भगवानपुर, छतरपुर होते हुए नेशनल हाईवे 87 से जुड़ेगी।
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.