Monday, May 20, 2024
HomeUttar Pradeshबारात लेकर निकले दूल्हे ने किया कुछ ऐसा, ससुराल की जगह पहुंचा अस्पताल

बारात लेकर निकले दूल्हे ने किया कुछ ऐसा, ससुराल की जगह पहुंचा अस्पताल

यूपी के महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के एक शादी समारोह की रौनक उस समय फीकी हो गई जब दूल्हा अपने घर से परछावन कर बारात लेकर निकला लेकिन दुल्हन के घर यानी ससुराल ना पहुंचकर सीधे अस्पताल पहुंच गया।

बारात रोकी और छलकाने लगा जाम

दरअसल दूल्हे ने बीच रास्ते में बारात रोकी और अपने दोस्तों के संग शराब पीने लगा। जिसके बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से वो अस्पताल पहुंच गया। इसके बाद जैसे ही दुल्हन के घरवालों को ये पता चला कि दूल्हा अस्पताल में भर्ती है तो बारात आने वाले घर में हड़कंप मच गया।

लड़की के घरवाले आनन फानन में अस्पताल पहुंचे और दूल्हे की हालत का जायजा लिया। इसी दौरान जब उन्हें ये पता चला कि दूल्हे की तबीयत शराब पीने से बिगड़ी है तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बीच रास्ते से ही बैरंग लौट गई।

आपसी सहमति से टूटी शादी

यह पूरा मामला निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां बृजमनगंज से बारात आनी थी। बारातियों के स्वागत के लिए दुल्हन पक्ष के लोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। लोग बारात पहुंचने का इंतजार कर रहे थे तभी दूल्हे के शराबी होने का पता चलता है। बारात लेकर निकले दूल्हे की तबीयत बिगड़ी तो उसे सीएससी निचलौल में भर्ती कराया गया।

इसके बाद घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी गई तो दोनों पक्षों के बीच शादी तोड़ने पर सहमति बन गई। निचलौल थानेदार रामाज्ञा सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे के दूर के रिलेशन में थे इसलिए उन्होंने आपसी सामंजस्य से मामले को निपटा दिया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर कार्रवाई नहीं चाह रहे थे, इसलिए मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

इसे भी पढ़े-Gyanvapi Masjid का कमिश्नर डीएम की मौजू्दगी में हुआ सर्वे, मिले कई साक्ष्य

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.