खबर संसार, लखनऊ : यूपी में कम हो सकते हैं diesel-petrol के दाम !, देश में लगातार डीजल पेट्रोल के दमा बढ़ रहे हैं। इस महीने अक्टूबर में पेट्रोल 6.65 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 7.25 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। कई शहरों में तो पेट्रोल की कीमतें 120 रूपये प्रतिलीटर के पार पहुंच गई है। ऐसे में अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने diesel-petrol की बढ़ती कीमतों को लेकर अहम बैठक बुलाई है। जिसमे राज्य सरकार डीजल पेट्रोल पर लगने वाले वैट चार्ज पर छूट दे सकती है। जिससे जनता की कुछ राहत मिल सकती है। ये बैठक आज गुरूवार सायं 5.30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी।
ये भी पढें- Saudi में गैस के दाम 60 फीसद की उछाल, सिलेंडर 100 रुपये तक हो सकता है महंगा
diesel-petrol पर टैक्स हो सकता है कम
diesel-petrol की बढ़ती कीमतों से केन्द्र और राज्य सरकार दोनों ही जनता के निशाने पर है। अगले वर्ष यूपी में विस चुनाव होने जा रहे हैं तो ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार diesel-petrol पर लगने वाले टैक्स को कम करने की योजना बना रही है। बताते चलें कि राज्य सरकार पेट्रोल पर 18.74 रुपये प्रति लीटर टैक्स वसूलती है। जबकि डीजल पर टैक्स कम है लेकिन फिर भी 12.44 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से टैक्स राज्य सरकार के खाते में जाता है।
यदि इसमें कटौती की जाए तो राज्य जनता को सीधे फायदा पहुंच सकता है। इस बार चुनावी साल है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर छूट दे सकते हैं। जिसके चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री बैठक बुलाई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में आज पेट्रोल की कीमत 104.88 रुपये प्रति लीटर है. जबकि डीजल 97.48 रुपये लीटर है।


