खबर संसार हरिद्वार। बिना बर्दी वाला झाड़ रहा था बर्दी वाला रोब! जांच की तो निकला फर्जी ! जी हा हरिद्वार कोतवाली में खुद को 2018 बैच का आईपीएस बताकर रहने के लिए गेस्ट हाउस और सुरक्षा के लिए सिपाही के साथ खाने पीने की व्यवस्था की मांग करने वाले युवक को पुलिस शक होने पर जांच की तो युवक की सारी हेकड़ी निकल गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार यह युवक सागर वाघमारे (28) पुत्र न्यानोबा वाघमोड़े निवासी फ्लैट नंबर 302, दत्तात्रेय कॉम्प्लेक्स सी विंग, थाना निरूल, जिला ठाणे नवी मुंबई, फर्जी निकला। जिसको तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया तथा आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया कल पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
प्राप्त जानकारी अनुसार सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह को खुद को 2018 बैच का आईपीएस अधिकारी बताकर अपना और अपनी गर्ल फ्रेंड के लिए बढ़िया सा होटल उपलब्ध कराने को कहा। शक होने पर पुलिस टीम बनाकर जांच की तो पता चला ये नकली आईपीएस का रोब झाड़ रहा है। सख्ती से पूछने पर उसने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा है।



