इटावा, खबर संसार। आज कल रक्षक ही भझक बन गई है। एक महिला अपने पति (husband) की शिकायल लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची। लेकिन पुलिस इंस्पेक्टर ने ही महिला से रेप किया। यह मामला उत्तर प्रदेश के इटावा से सामने आया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि इंस्पेक्टर ने लगभग 10 महीने तक उसे डरा धमका कर उसके साथ रेप किया।
महिला ने आरोप लगाया है कि इंस्पेक्टर ने उसके पिता और भाई को जान से मारने की धमकी देकर उसे कई बार होटल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। मामले की जांच कर रहे इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP जय कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में महिला के आरोप सही पाए गए हैं और इंस्पेक्टर को महोबा से इटावा लाया गया है, जो महोबा के कुलपहाड़ थाना प्रभारी के पद पर तैनात है। सबूतों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। (husband)
होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 28 जनवरी 2021 को थाने पहुंची थी तो इंस्पेक्टर ने उसे इटावा कोर्ट में बयान देने को कहा। वह उसे होटल में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान इंस्पेक्टर ने पीड़िता की अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी ले लिए। (husband)
महिला की शादी चकरनगर इलाके के एक शख्स से हुई थी। लेकिन शादी के बाद महिला का उसके पति से विवाद होने लगा। महिला इस मामले में शिकायत करने पुलिस के पास पहुंची। लेकिन आरोपी इंस्पेक्टर ने उसे ही अपनी हवस का शिकार बनाया। उसने अश्लील वीडियो और तस्वीरों के आधार पर महिला के साथ कई बार रेप किया।
इसे भी पढ़े-अगले साल T20 वर्ल्ड कप के लिए ये आठ टीमों ने सीधे किया क्वालिफाई
इंस्पेक्टर ने अगस्त में महिला के पति (husband) को धमकी दी थी कि अगर वह अपनी पत्नी को उसके पास लेकर नहीं आया तो वह उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। पीड़िता के पिता आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
