खबर संसार हल्द्वानी। हा मेरी भी दावेदारी,मैं कर रहा पूरे मानकों को पूरा! जी हा खबर संसार ने जब आज स्वराज आश्रम में एक एक दावेदार से सवाल किया तो उन्होंने कहा की वो पूरे मानक पूरे कर रहे है। उन्होंने 20 से लेकर 40 साल कांग्रेस की दिए है।
आश्रम में चहल पहल बड़ी,हर कोई कह रहा मेरी भी दावेदारी
प्राप्त जानकारी अनुसार आज स्वराज आश्रम में उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के लिए दावेदार एक एक कर अविनाश पांडे, अजय कुमार, वीरेंद्र राठौर के समक्ष अपनी बात रख रहे थे। दोनों जिलों को मिलाकर 14 सीटों के लिए दावेदारी के लिए गदरपुर काशीपुर बाजपुर किच्छा रुद्रपुर खटीमा सितारगंज, नानकमत्ता लालकुआ हल्द्वानी रामनगर भीमताल नैनीताल कालाढूंगी तथा रामनगर के लगे पौड़ी विधानसभा की एक सीट के लिए पूरी तैयारी और आश के साथ अपनी दमदार प्रेजेंस दे रहे थे।
इससे पूर्व स्वराज आश्रम में कांग्रेस के टिकट के लिए अच्छी खासी चहल पहल देखने को मिली।
बताते चले की सीटों के लिए अविनाश पांडेय टीम दावेदारों की स्क्रीनिंग कर रही है खबर लिखे जाने तक। कमेटी के सदस्य झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार प्रभारी नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और वीरेंद्र राठौर हरियाणा और सह प्रभारी बिहार कांग्रेस शामिल है। स्क्रीनिंग कमेटी दावेदारों के संबंध में जिला और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष से जानकारी एकत्रित करने के बाद उनकी अलग-अलग स्क्रीनिंग करेगी। माना जा रहा अधिकांश दावेदारों के टिकट स्क्रीनिंग के बाद करीब करीब तय होने की उम्मीद है।
फिलहाल आज कमेटी ने नब्ज टटोलेगी और पता लगाएगी कि किस दावेदार में कितना दम है। दावेदारों का टिकट काफी हद तक स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट पर भी निर्भर करेगा।


