हल्द्वानी खबर संसार। नाबालिग लड़की की लाश जंगल में मिलने से हड़कंप मच गया। जिसकी लाश मिली है उस युवती की 29 सितंबर को बनभूलपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। थानाध्यक्ष बनभूलपुरा ने बताया की रिपोर्ट के बाद युवती की तलाश पुलिस ने तेज कर दी थी।
नाबालिग लड़की की लाश जंगल में मिलने से हड़कंप
देर रात लड़की की लाश रेलवे फाटक से कुछ दूरी जंगल में संदिग्ध हालत में मिली। इधर मामले का पता चलते ही एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी एसपी डॉक्टर जगदीश चंद्र, सी ओ शांतनु पाराशर,थानाध्यक्ष बनभूलपुरा प्रमोद पाठक,फोरेंशिक टीम पहुंच गई है। जो की मौके पर साक्ष्य इकट्ठे कर रही है
बताते चले की इंदिरा नगर में नाबालिग लड़की की लाश इंदिरा नगर फाटक में जंगल के पास मिली। नाबालिग लड़की 29 सितम्बर से लापता थी बनभूलपुरा के मोहम्मदी चौकी निवासी लड़की के गायब होते ही शक के आधार पर कुछ युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव बरामद किया। नाबालिक युवती का गला घोंटकर की गई है हत्या सूचना के बाद एसपी सिटी सहित पुलिस टीम पहुंची मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
